फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Group fight for money, six people injured

Kushinagar News: समूह के रुपये के लिए मारपीट, छह लोग घायल

Wed, 14 Feb 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Group fight for money, six people injured
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव के सरपंच टोले पर मंगलवार की शाम को समूह के रुपये के लेनदेन में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हैं। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।
विज्ञापन


धौरहरा गांव में शाम करीब 5 बजे गांव की सरोज देवी समूह के कुछ रुपये गांव के ही मनोज को दी थीं। शाम को सरोज रुपये मांगने गई थीं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के 35 वर्षीय मनोज पटेल, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सवीता , 32 वर्षीय राजू और 30 वर्षीया उनकी पत्नी शशि और 60 वर्षीय अशरफी घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सचिन, सरोज सहित अन्य भी घायल हो गए। इस मारपीट में सरोज देवी के से पक्ष एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और दो लोगो को हिरासत में ले गई। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। एक पक्ष का आरोप है की चार बाहरी युवक आकर मारपीट किए है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय का कहना है कि मौके पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed