फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Groom's cousin accused of murdering bride's brother arrested

Kushinagar News: दुल्हन के भाई का हत्यारोपी दूल्हे का चचेरा भाई गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Groom's cousin accused of murdering bride's brother arrested
पडरौना। हाटा कोतवाली के पैकौली लाला टाला गांव में डीजे के विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दूल्हे के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजा पाकड़ गांव के पास गौरी बाजार रोड से उसे पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं दुल्हन का मौसेरा भाई अभी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जीवन और मौत से जूझ रहा है। पैकौली लाला टोला गांव में लालमोहन की बेटी की बरात देवरिया जिले के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव से आई थी। द्वार पूजा और जयमाल के बाद दरवाजे पर बने विवाह मंडप में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पास में लगे डीजे के शोर से शादी कराने में दिक्कत हुई तो आचार्य ने डीजे बंद कराने को कहा। इस पर दुलहन का बड़ा भाई अजय पासवान डीजे बंद कराने गया। यह बात डांस कर रहे दूल्हे के चचेरे भाई अभिषेक को नागवार लगी और इसको लेकर कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

इस बीच अभिषेक ने कमर में छिपाए चाकू को निकालकर अजय की गर्दन पर वार कर दिया। यह देख बीच-बचाव करने पहुंचे मौसेरा भाई रामा, समेत तीन लोगोंं को भी आरोपी ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। लालमोहन की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक और इसके भाई अनिकेत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे की तलाश की जा रही है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। केस में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed