फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Greeted the procession out

रथयात्रा निकालकर शुभकामनाएं दीं

Fri, 01 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 01 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। पूर्वांचल युवा व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने शुक्रवार को पडरौना नगर में रथ यात्रा निकाली। नगर भ्रमण करने के बाद तिलक चौक पर बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

नववर्ष पर पूर्वांचल युवा व्यापार मंडल के व्यापारियों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी की अगुवाई में रथयात्रा निकाली।
नगर भ्रमण करते हुए व्यापारी साथियों और अन्य लोगों से मिले और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद रथयात्रा तिलक चौक पहुंची।
विज्ञापन

राजेश सैनी और अन्य व्यापारियों ने बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। व्यापारियों ने नगरवासियाें के सुखमय जीवन की कामना की। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल, अशोक मिश्रा, विजय प्रकाश, बाबू खान, नाथू सिंह पटेल,  अरुण सिंह, पप्पू सोनी, दीपक दुबे सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अशोक अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, हरिमोहन जायसवाल, काशी वर्मा, सरदार अली, मदनसेन शर्मा, देवव्रत पांडेय, अखिलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed