फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Grandson dies due to truck collision, Nana Gambhir

ट्रक की टक्कर से नाती की मौत, नाना गंभीर

Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Grandson dies due to truck collision, Nana Gambhir
ट्रक की टक्कर से नाती की मौत, नाना गंभीर
विज्ञापन

- राष्ट्रीय राजमार्ग 28 हेतिमपुर पुल पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित हेतिमपुर के पास रविवार की दोपहर बाद बाइक सवार नाना और नाती एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में चोट लगने से नाती की मौत हो गई, जबकि नाना को सीएचसी कसया भेजा गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

देवरिया नगर के भुजौली कालोनी निवासी गोपाल पटेल (65) को कसया शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) निवासी विजय कुमार (21) बाइक से कुशीनगर ला रहा था। दोपहर करीब दो बजे हेतिमपुर के पास एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों नाना और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। नाती विजय के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नाना गोपाल को कुशीनगर चौकी पुलिस ने सीएचसी कसया भेजवाया। विजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसया सीएचसी डॉक्टर ने गोपाल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर किया। उधर, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन ट्रक व बाइक पुलिस के कब्जे में है। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed