फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Grandfather lodged complaint for action against doctor and colleagues, case registered

Kushinagar News: डॉक्टर और सहयोगियों पर कार्रवाई के लिए दादा ने दी तहरीर, केस दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Grandfather lodged complaint for action against doctor and colleagues, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। कस्बा स्थित निजी अस्पताल की लापरवाही से जुड़वां बच्चों की मौत के मामले में रविवार को उनके दादा ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने डॉक्टर और सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

धुरिया इमिलिया निवासी गोपाल यादव ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि बीते शुक्रवार कों परिजनों ने एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद से निजी अस्पताल की लापरवाही की शिकायत की थी। उसी दिन शाम को एसडीएम विकास चंद के निर्देश पर तहसीलदार चंदन शर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय ने प्रारम्भिक जांच में निजी अस्पताल को सील कर दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि इस अस्पताल में इलाज के दौरान जुड़वां बच्चों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चें की भी मौत शनिवार को गोरखपुर स्थित निजी अस्पताल में हो गई। उन्होंने जुड़वां बच्चों की मौत के पिछे अप्रशिक्षित डॉक्टर के इलाज करना बताया है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed