फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Grandfather and grandson fell from the tractor after applying brakes, died after coming under the wheels

Kushinagar News: ब्रेक लगाने से ट्रैक्टर से गिरे दादा-पोता, पहिए के नीचे आने से मौत

Sun, 21 Jan 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Grandfather and grandson fell from the tractor after applying brakes, died after coming under the wheels
पडरौना। झोपड़ी डालने के लिए पतहर लाते समय अचानक ब्रेक लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली से गिर कर दादा-पोते की उसी के पहिए की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बहोरा छपरा गांव के पास हुई। हादसे की जानकारी ट्रैक्टर चालक को कुछ दूर जाने के बाद हुई। ट्रैक्टर चालक परिवार का सदस्य है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल कुरमौल गांव निवासी 45 वर्षीय बाबूलाल चौहान छप्पर के लिए खड्डा पतहर लाने गए थे। देर रात पतहर लेकर ट्रैक्टर ट्राली से लौट रहे थे। साथ में इनका चार वर्षीय पोता विजय उर्फ बिट्टू भी था। ट्रैक्टर बाबूलाल का रिश्ते का भतीजा चला रहा था। कोहरे के कारण सड़क पर चालक को दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच पिपरा-बलकुड़िया मार्ग पर बहोर छपरा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर के सामने एक वाहन आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया, तो हरिश्चंद्र व उनकी गोद में बैठा बिट्टू ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और पहिए के नीचे आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को कुछ देर तक तक इसका पता ही नहीं चला। थोड़ी दूर जाने के बाद जब उसने देखा तो दादा-पोते नहीं दिखे। तब वह खोजते हु्ए पीछे आया, तो दोनों की लाश सड़क पर मिली। उसने घरवालों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गांव और घर वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने बाबूलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घर वालों ने चार वर्षीय बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article