फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Government insulting the mandate: Swami Prasad

जनादेश का अपमान कर रही सरकार : स्वामी प्रसाद

Mon, 08 Aug 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Government insulting the mandate: Swami Prasad
सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व अन्य? - फोटो : KUSHINAGAR
जनादेश का अपमान कर रही सरकार : स्वामी प्रसाद
विज्ञापन

पडरौना। पूर्व कैबिनेट मंत्री व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या सोमवार को भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, युवा, बेरोजगार, व्यवसायी, विद्यार्थी सहित अन्य लोग परेशान हैं।
वह सोमवार को सोहरौना स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। बिचौलिया मालामाल हो रहे हैं। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जातियों और पिछड़ों की दुश्मन है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम हो गई है। गरीबों से धनउगाही हो रही है। कार्यक्रम का संचालन कैसर जमाल टीटू ने किया। कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, हैदर अली राईनी, राजेंद्र यादव मुन्ना, शुकुरूल्लाह अंसारी, शाहिद लारी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान चंद्र प्रकाश यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रजीत यादव, करुणा कांत मौर्य, नीरज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed