फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Goods worth lakhs including cash stolen from mobile shop

Kushinagar News: मोबाइल की दुकान से नकदी सहित लाखों का सामान चोरी

Sat, 04 Nov 2023 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs including cash stolen from mobile shop
- अहिरौली बाजार के बरसैना चौराहे की घटना, केस दर्ज
विज्ञापन





अहिरौली बाजार। बरसैना चौराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान में बृहस्पतिवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। दुकानदार के मुताबिक 30 मोबइल और एक लाख रुपये नकदी चोरी हुए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

अहिरौली बाजार के बरसैना निवासी सतेंद्र सिंह गांव के ही चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे से छत के रास्ते चढ़कर खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। दुकान में रखे 30 मोबाइल, 20 हजार रुपये के ब्लूटूथ, 25 हजार रुपये का डिस्प्ले और लाॅकर में रखे 1.04 लाख रुपये चुरा ले गए। शुक्रवार को सुबह दुकान खोले तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। खिड़की का दरवाजा खुला हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश एक युवक दिखा है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed