फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Give respect to women who come to the police station with complaints

Kushinagar News: थाने पर शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को दें सम्मान

Fri, 09 Aug 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Give respect to women who come to the police station with complaints
तमकुहीराज। बुधवार रात करीब नौ बजे एसपी संतोष कुमार मिश्रा तमकुहीराज थाने का निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी लेने के बाद अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को मंत्र दिया।
विज्ञापन

महिला अपराध के प्रति एसपी खासे संवेदनशील दिखे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाए और पीड़ित महिलाओं के साथ ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतें। महिलाओं के साथ घटित किसी भी घटना की जानकारी मिलते ही बिना देरी किए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित हो। यदि ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुड पुलिसिंग के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी उपाय किए जाएं। बीट में तैनात पुलिसकर्मी जरूरी सूचना समयानुसार थाने पर उपलब्ध कराए। आपराधिक घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए टीमों के साथ बेहतर तालमेल बनाया जाए। एसपी ने आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाने, मेस आदि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीओ तमकुहीराज जीतेंद्र सिंह कालरा, इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव, परमहंस सिंह, सचिन कुमार, अमित चौधरी, लालमोहन चौहान, सुरेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed