{"_id":"65b5652d88e951f8210aa378","slug":"girls-fast-postponed-on-assurance-of-action-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-111564-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार्रवाई के आश्वासन पर किशोरियों का अनशन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार्रवाई के आश्वासन पर किशोरियों का अनशन स्थगित
Sun, 28 Jan 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लड़कियों का अनशन स्थगित करा दिया। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव की दो सगी बहनों ने अनशन में शनिवार की दोपहर से अनशन पर बैठने की सूचना दी थीं। इंस्पेक्टर ने दोनों लड़कियों को थाने बुलाकर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अनशन की सूचना पर मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची थी। पीड़ित बहनों का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे रविवार को अनशन पर बैठेंगी।
चिरगोड़ा गांव के अविलाश और उनकी पत्नी की काफी दिन पहले मौत हो चुकी है। इनकी दो लड़कियां शायदा और हाजरा है। डीएम, एसपी और थाने में प्रार्थना पत्र देकर शायदा खातून ने कहा कि माता-पिता की मौत के बाद जमीन दोनों बहनों के नाम से है। आरोप है कि उनके चाचा ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया है। लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र शनिवार को दो बजे से दरवाजे पर ही अनशन की चेतावनी दी गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर मेडिकल टीम पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों बहनों को थाने पर बुला लिया। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया की जिस जमीन पर दोनों लड़कियां दावा कर रही हैं, उसको बैनामा कर दिया गया है। दोनों की मांग गलत है। थाने पर बुलाकर समझाया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है।