{"_id":"66565c2ea7c9b0281e01e184","slug":"girl-who-went-to-take-bath-missing-in-river-divers-engaged-in-search-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-572944-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्नान करने गई बालिका नदी में लापता, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्नान करने गई बालिका नदी में लापता, तलाश में जुटे गोताखोर
Wed, 29 May 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाघाचौर गांव के पास मंगलवार देर शाम नारायणी नदी में स्नान करने गई बालिका गहरे पानी में लापता हो गई। उसे बचाने के प्रयास में साथ गए परिवार के अन्य लोग भी नदी के तेज बहाव में डूबने लगे। उन्हें साहसी युवक के ने बचाया। पुलिस कर्मी और गोताखोर बालिका के खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन उसका पता नहीं चला है।
कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया निवासी 12 वर्षीय रोशनी पाठक पुत्री सुनील पाठक तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव दनियाड़ी निवासी अवध किशोर उपाध्याय के घर ननिहाल आई है। वह कलावती देवी, सविता देवी, कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया निवासी डेजी देवी, कार्तिक कुमार, रितिका, बिहार के गोपालगंज निवासी राजीव चतुर्वेदी, रवि के साथ नारायणी नदी में स्नान करने गई।
इसी दौरान रोशनी नदी के गहराई में चली गई। उसे डूबता देख बचाव में गए अन्य सदस्य भी नदी में डूबने लगे। पास के बंधे पर काम कर रहे विरवट कोन्हवलिया निवासी रमेश साहनी ने डूब रहे सात लोगों को तो बचा लिया लेकिन रोशनी पानी की गहराई में गुम हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व गोताखोर की टीम बालिका की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर तरयासुजान आशुतोष सिंह ने बताया स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन गई लेकिन किशोरी के पानी में नहीं मिल सकी। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंच किशोरी की खोजबीन करेगी।