फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   girl was killed after rape

दुष्कर्म के बाद गला काटकर की गई थी बालिका की हत्या

Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
girl was killed after rape
दुष्कर्म के बाद गला काटकर की गई थी बालिका की हत्या
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार/तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तुर्कपट्टी पुलिस ने अपहरण व हत्या के दर्ज केस में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच बालिका का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
इस मामले में गांव के एक परिवार के लोगों से पूछताछ हो रही है। शक की सूई इस परिवार के एक युवक पर टिकी है। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। शनिवार को पूरे दिन अफसरों ने पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल व आसपास के खेतों में साक्ष्य की तलाश की।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ खेत में गई थी। देर शाम सब लौट आए लेकिन बालिका काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजने निकले। कुछ पता नहीं चला तो तुर्कपट्टी पुलिस को खबर दी गई। एसओ जितेंद्र सिंह गांव पहुंचे और ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर बालिका की तलाश कराने लगे। कुछ देर बाद पुलिस भी लौट गई लेकिन परिजन तलाश में जुटे रहे। रात में करीब 10 बजे बालिका का शव एक खेत में निर्वस्त्र हालत में मिला। गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। कपड़े भी कुछ दूरी पर फेंके हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर तुर्कपट्टी पुलिस दोबारा गांव पहुंची। रात में एसपी विनोद कुमार सिंह व एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए और छानबीन शुरू की। घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर नहर के किनारे बालिका की साइकिल पड़ी मिली। परिजन व ग्रामीण हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जता रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले से संबंधित जानकारी जुटाई। आशंकावश गांव के एक ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की गई। इस परिवार का एक युवक रात में कहीं चला गया, तब से अब तक घर वापस नहीं आया है और न ही उससे संपर्क हो पा रहा है। आशंका है कि इसी युवक ने घटना को अंजाम दिया होगा। एसपी विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर इस युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
एसओ तुर्कपट्टी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना के आधार पर पहले अज्ञात के खिलाफ अपहरण व हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया था। अब इस मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है।

इस संबंध में एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति देखकर ही यह आशंका था कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ा दी गई हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। एक युवक को चिह्नित किया गया है, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। यथाशीघ्र आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed