{"_id":"66317a928f73742c0f07c3b4","slug":"girl-tried-to-commit-suicide-at-her-lovers-doorstep-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116202-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेमी के दरवाजे पर युवती ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेमी के दरवाजे पर युवती ने की जान देने की कोशिश
Wed, 01 May 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 01 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
कसया। एकतरफा प्यार में धोखा खाने से क्षुब्ध देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र की युवती प्रेमी के घर कसया पहुंची और जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। युवक और घर वाले फरार हो गए। बेहोशी की हालत में युवती को एंबुलेंस से लेकर पुलिस कसया सीएचसी पहुंची। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस युवक को ढूंढ रही है।
कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार का युवक टेंट हाउस चलाता है। वेटर का भी काम करता है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र की युवती भी वेटर का काम करती थी। टेंट हाउस संचालक और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। युवक के घर युवती का आना-जाना भी लगा रहता था। दो दिन पहले टेंट हाउस संचालक की सगाई हुई थी। जानकारी होने पर युवती युवक के घर पहुंची और शादी की जिद करने लगी। इसको लेकर विवाद हो गया। नाराज युवती जहरीला पदार्थ खाकर दरवाजे पर लेट गई। इसके बाद युवक और इसके घर वाले घर में ताला बंद कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवती को कसया सीएचसी पर लेकर पहुंची, जहां से मेडिकल कॉलेज उसे डॉक्टर ने रेफर कर दिया गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। युवती का आरोप है कि टेंट हाउस संचालक से उसका संबंध काफी दिनों से था और वह शादी करने का आश्वासन देकर शोषण करता था। अब चुपके से दूसरी शादी करना चाहता है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। युवती का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।