फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl students became headmistress and BEO for a day

Kushinagar News: छात्राएं बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक व बीईओ

Fri, 11 Oct 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Oct 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Girl students became headmistress and BEO for a day
पडरौना। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गवलिया में आठवीं की छात्रा पल्लवी चौबे को बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए सांकेतिक प्रधानाध्यापक बनाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिया। विद्यालय के शिक्षक, रसोइया और ग्राम प्रधान के साथ बैठक की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी से गेट से स्कूल तक मिट्टी भरवा कर खड़ंजा कराने की मांग की। साथ ही सफाई कर्मी लगाकर नियमित शौचालय सफाई के लिए अनुरोध किया। उन्होंने रसोइयों को नियमित साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार मिशन शक्ति के तहत विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। प्रधानाध्यापक बनीं छात्राओं ने स्कूलों में उपस्थिति, एमडीएम, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देश दिए।
विज्ञापन

संविलयन विद्यालय करमैनी में फरजीना खातून, विद्यालय सिंदुरिया बुजुर्ग में कहकसा, संविलयन विद्यालय अहलादपुर में कुमारी आंचल, संविलयन विद्यालय लोहलंगड़ी में कुमारी अर्पिता पटेल को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं अन्नू : बनकटा बाजार। प्राथमिक विद्यालय दुलदुलिया की छात्रा अन्नू गुप्ता को एक दिन का सांकेतिक प्रधानाध्यापक बनाया गया। दो छात्राओं को सहायक अध्यापक बनाया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष व प्रधानाध्यापक अविनाश शुक्ला ने बताया कि कक्षा पांचवीं की छात्रा अन्नू को सांकेतिक रूप से एक दिन का प्रधानाध्यापक और सोनाक्षी चौहान व वंदना कुमारी को सहायक अध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधानाध्यापक पद की जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अन्नू ने दोनों रसोइयों को समय से भोजन बनाने का निर्देश दिया। कक्षा एक और कक्षा तीन के छात्रों को हिंदी और गणित पढ़ाया। इस दौरान शशांक गुप्ता, कुमुद निगम, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

अलीशा बनीं बीईओ : फाजिलनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय फाजिलनगर की कक्षा आठवीं की छात्रा अलीशा परवीन ने एक दिन के लिए सांकेतिक बीईओ का कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था का निरीक्षण कर शासन की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी ली।इस दौरान बीईओ विजयपाल त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष विद्या सागर पांडेय, इंत्तेयाज अंसारी, अजय सिंह, जुबैर अंसारी, इमरान अफजल, राजेश श्रीवास्तव, सरिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed