{"_id":"602814428ebc3ee8f8517695","slug":"girl-s-killer-lover-and-her-parents-arrested-kushinagar-news-gkp384629375","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंध में हुई थी युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम संबंध में हुई थी युवती की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के हत्यारोपी प्रेमी और उसके माता-पिता गिरफ्तार
कठकुइयां (कुशीनगर)। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के सिसवा रेग्यूलेटर पर आठ फरवरी को मिले युवती के शव से जुड़ी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस का कहना है कि उसकी हत्या प्रेम संबंध में हुई थी। पुलिस ने हत्या के मुकदमे में दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ाते हुए हत्यारोपी प्रेमी और उसके माता-पिता को शनिवार को मठिया चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
कुबेरस्थान थाने के एसओ उमेश कुमार ने शनिवार को थाने में हत्या का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि आठ फरवरी को एक युवती का शव सिसवा रेग्यूलेटर पर मिला था। शिनाख्त के बाद दस फरवरी को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद मुकदमा में दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट धारा भी बढ़ाई गई। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन में मामला प्रेम संबंध का निकला, जिसमें आरोपी प्रेमी अपचारी निवासी सुखपुरा टोला लवंगपुरा, पडरौना कोतवाली का नाम आया। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो घटना सामने आई। युवती के घर में आरोपी युवक पकड़ा गया था, जिसके बाद परिजनों ने युवती को घर से निकाल दिया था। युवती प्रेमी के घर चली गई थी, जहां आरोपी प्रेमी और उसके माता-पिता ने युवती की हत्या का शव सिधुआं के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में फेंक दिया था। वहां से शव बहते हुए सिसवा रेग्यूलेटर पर पहुंच गया था। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी, कपड़ा व एक डंडा मिला है। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी अपचारी, उसकी माता दुर्गावती देवी और पिता छांगुर कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।