Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl jumps into Gandak canal, goes missing

Kushinagar News: गंडक नहर में युवती ने लगाई छलांग, लापता

Sat, 29 Jun 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Girl jumps into Gandak canal, goes missing
पिपरा बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी एक युवती ने शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के समीप से गुजर रही मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में छलांग लगा दी। यह देख लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। तब तक युवती नहर में डूबकर लापता हो चुकी थी। सूचना पाकर सदर तहसीलदार और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कुछ साहसी युवकों ने नहर में कूदकर उसकी तलाश भी की, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल सका। नहर की पटरी पर युवती की साइकिल और चप्पल मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों में इस बात की चर्चा रही कि युवती से पूछे जाने पर उसने भाभी के आने का इंतजार करने की वजह बताई थी।
विज्ञापन

बभनौली निवासी रेनू उम्र 17 वर्ष पुत्री प्रहलाद प्रसाद शुक्रवार की दोपहर के करीब 12.30 बजे नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के समीप से गुजर रही मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर पहुंची। कुछ देर टहलने के बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दिया। यह देख वहां मौजूद रहे लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ साहसी युवक उसी समय नहर में कूदकर उसे बचाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, नहर में पानी अधिक होने के कारण युवती कुछ ही देर में लापता हो गई। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। नहर की पटरी पर उसकी साइकिल और चप्पल मिली है। वहां रहे कुछ लोगों ने बताया कि करीब 15 मिनट तक युवती नहर की पटरी पर ही टहल रही थी। आशंका होने पर जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि वह अपने भाभी के आने का इंतजार कर रही है। थोड़ी ही देर बाद उसने नहर में छलांग लदी। सूचना मिलने पर पहुंचे सदर तहसीलदार सुमित सिंह, रामकोला व नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम ने घटना की जानकारी ली और परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। सदर तहसीलदार सुमित सिंह ने बताया कि गोताखोरों की टीम लगाकर युवती की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed