फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl injured after falling from train, waited for an ambulance for one and a half hours

Kushinagar News: ट्रेन से गिरकर युवती घायल, एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही डेढ़ घंटे

Mon, 12 Dec 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Girl injured after falling from train, waited for an ambulance for one and a half hours
एंबुलेंस नहीं मिलने पर बोलेरो से युवती को जिला अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
ट्रेन से गिरकर युवती घायल, एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही डेढ़ घंटे
विज्ञापन

- निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए युवती के परिजन
खड्डा। ट्रेन से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद एंबुलेंस के इंतजार में वह डेढ़ घंटे तक तड़पती रही। एंबुलेंस न मिलने पर परिजन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए।
छितौनी कस्बे से सटे बिहार प्रांत के पिपरासी थाना क्षेत्र के ग्राम बहरीस्थान की रहने वाली 20 वर्षीय युवती पुष्पा सोमवार को बेतिया में कामाख्या एक्सप्रेस में सवार हुई। उसे पनियहवा उतरना था, लेकिन उस ट्रेन का पनियहवा व खड्डा में ठहराव नहीं है। जब ट्रेन पनियहवा नहीं रुकी तो युवती घबरा गई और ट्रेन से खड्डा पहुंच गई। यहां पर गति धीमी हुई तो युवती उतरने की कोशिश करते समय गिरकर घायल हो गई। एक सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डु गुप्ता ने उसे ई-रिक्शा से तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन डेढ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इधर, घायल युवती की हालत बिगड़ती जा रही थी। अंत में परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर गए। हाथ में ग्लूकोज की बोतल लटकाए परिजनों की परेशानी और दर्द से कराहती युवती की दशा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बयां कर रही थी।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन गुप्ता का कहना था कि एंबुलेंस को लखनऊ से संचालित किया जाता है। समय से एंबुलेंस नहीं मिलने पर मरीज को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed