{"_id":"692de80fa696c486760540d8","slug":"girders-will-be-placed-on-the-railway-line-the-route-will-be-changed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149941-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे लाइन पर रखा जाएगा गर्डर, बदला रहेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे लाइन पर रखा जाएगा गर्डर, बदला रहेगा रूट
Tue, 02 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना में निर्माणाधीन अंडरपास। संवाद
पडरौना। शहर के सुभाष चौक से कोतवाली की तरफ से जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ढाला पर मंगलवार को रेल लाइन को उठाकर गर्डर रखा जाएगा। इसके चलते सुबह छह से शाम चार बजे तक इस रास्ते सभी तरह के वाहनों का आवागमन ठप रहेगा। शहर में आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन के अनुसार ही वाहनों का आवागमन होगा।
कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पडरौना शहर के बीच होकर गुजरता है। शहर में आने वाले लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए रेल लाइन पर पांच स्थानों पर रेलवे ढाला बनाया गया है। इस रास्ते जब भी काई ट्रेन आती है तो शहर के सभी रेलवे ढाला एक साथ बंद हो जाते हैं। रेलवे ढाला बंद होते ही शहर दो हिस्सों में बंट जाता है।
ट्रेन जाने के बाद जैसे ही रेलवे ढाला खुलता है वैसे ही रेलवे लाइन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। करीब दोनों तरफ 150 से 200 मीटर तक जाम लग जाता है। इस जाम से निकलने में लोगों को 20 से 25 मिनट तक समय लग जाता है।
विज्ञापन
लोगों की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सुभाष चौक से कोतवाली जाने वाले शहर के मुख्य मार्ग पर अंडरपास और कठकुइयां रोड से भूतनाथ कॉलोनी, नोनियापट्टी के रास्ते अंबे चौक जाने वाले बाईपास पर नोनियापट्टी रेलवे ढाला पर आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है।
हालांकि आरओबी निर्माण की गति धीमी है। इस माह के दूसरे सप्ताह से आरओबी निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना है, लेकिन सुभाष चौक से कोतवाली जाने वाले मार्ग पर बन रहे अंडरपास निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए मंगलवार को गर्डर रखा जाएगा, ताकि रेल लाइन के नीचे अंडरपास का निर्माण कार्य होने तक रेल गाड़ियों का आवागमन प्रभावित न हो।
इसके लिए मंगलवार की सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक इस रास्ते आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा। यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रेल लाइन के रास्ते आवागमन ठप रहने के दौरान लोगों का आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए मंगलवार को शहर में रूट डायवर्जन किया गया है।
शहर में आने-जाने वाले वाहन नोनियापट्टी, नोकाटोला और साहबगंज मोहल्ले में बने रेलवे ढाला के रास्ते आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुभाष चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप और कॉलेज रोड की तरफ से रेलवे ढाला की तरफ आने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाया जाएगा, ताकि गर्डर रखने तक रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जा सके।्