फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Get cleanliness done in gram panchayats

Kushinagar News: ग्राम पंचायतों में कराए साफ-सफाई

Wed, 20 Mar 2024 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Mar 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Get cleanliness done in gram panchayats
महराजगंज। बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की विभागवार तैयारी और प्रभावी अनुश्रवण के लिए तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक तहसील सभागार में हुई। एसडीएम ने संचारी रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल तक एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा। ग्राम्य विकास एवं पंचायत राज विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में नालियों की साफ-सफाई, जलभराव का निदान, झाड़ियों की कटाई पूरी कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से संचारी रोगों के विषय में जागरूकता फैलाएं। समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई एवं फागिंग की शुरुआत करें।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों से कहा कि संचारी रोगों, पर्यावरणीय एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में प्रभात फेरी निकलवा कर लोगों को संचारी रोगों के कारणों एवं उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक कराएं। उप जिलाधिकारी ने कहा कि दस्तक अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों का चिह्नीकरण कर उन्हें सूचीबद्ध करने के निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी, विवेक कुमार श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, डीआईओ डॉ. केपी सिंह, सीडीपीओ सदर विजय प्रकाश चौधरी, दीनानाथ द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed