फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Get chart and route information booths officer

रूट चार्ट और बूथों की जानकारी हासिल करें अधिकारी

Wed, 01 Feb 2017 11:27 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Get chart and route information booths officer
बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला
 जिले में चार मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। इसके लिए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में विधान सभाओं में तैनात होने वाले सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। इस बैठक में चुनाव से जुड़ी कई तरह की जानकारी दी गई।  
विज्ञापन

प्रशिक्षण में डीएम शम्भु कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि तय रूटचार्ट के मुताबिक सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के बूथों से पूरी जानकारी हासिल कर लें, ताकि समय रहते सुरक्षा सहित अन्य तरह की कठिनाइयों को दूर किया जा सके। चुनाव में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में मतदान के दिन कोई गड़बड़ी न फैला सके, इसके लिए अभी से तैयारी पूरी होनी चाहिए। डीएम ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों और बूथों पर कोई कमी हो तो उसे शीघ्र ठीक करा लें। 
विज्ञापन

सीडीओ केदारनाथ सिंह ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले बूथवार पीठासीन और मतदान अधिकारी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर लें। ताकि कोई असुविधा न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रेक्षक विजय कुमार, एडीएम कृष्णलाल तिवारी सहित जिले में तैनात सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed