फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Geriatric ward ready for elderly patients in district hospital

Kushinagar News: जिला अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के लिए जिरियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार

Sun, 04 Dec 2022 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Geriatric ward ready for elderly patients in district hospital
जिला अस्पताल में बना जिरियाट्रिक वार्ड। - फोटो : KUSHINAGAR
जिला अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के लिए जिरियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार
विज्ञापन

- पुराने लेबर रूम एवं वार्ड में बनाया गया है वार्ड
- एमसीएच विंग में संचालित हो रहा अब लेबर रूम और वार्ड
- 60 साल से ऊपर के कमजोर और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों का होगा इलाज
- भूतल पर होने के कारण मरीजों को आने-जाने में नहीं होगी परेशानी
पडरौना। जिला अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के लिए जीरियाट्रिक वार्ड बन गया है। यहां एक ही छत के नीचे भूतल पर ही बुजुर्ग मरीजों के इलाज से संबंधी हर सुविधा मिलेगी। उन्हें दवा से लेकर फिजिकल चेकअप तक के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। ऑक्सीजन सुविधा से युक्त इस वार्ड में दस मरीज भर्ती किए जा सकेंगे।
जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी कक्ष को मिलाकर तकरीबन डेढ़ हजार मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आते हैं। इनमें बुजुर्ग मरीज भी होते हैं। जिन मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ती है, उन्हें वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है। ये बुजुर्ग मरीज भी अन्य मरीजों के साथ ही वार्ड में भर्ती किए जाते हैं, लेकिन अब शासन ने ऐसे मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जीरियाट्रिक वार्ड खासकर उन बुजुर्ग मरीजों के लिए बनाया जाता है, जो बेहद कमजोर और चलने-फिरने से असमर्थ होते हैं। उनके लिए इस जीरियाट्रिक वार्ड में ही चिकित्सा संबंधी सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस वाउऌ् में केवल बुजुर्ग मरीज ही भर्ती किए जाएंगे, जो शुगर, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, पैरालिसिस (फालिस) सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त होंगे। इस वार्ड में भी मरीजों के भर्ती होने पर ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। शारीरिक परीक्षण के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मरीज की स्थिति क्या है, उसे कौन से उपचार की आवश्यकता है। इसकी निगरानी की जाएगी। इसी वार्ड में मरीज को दवाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा मरीजों की जांच और रहने-खाने की सुविधाएं मुहैया होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग मरीजों के इलाज के लिए शासन ने जीरियाट्रिक वार्ड बनाने का निर्देश दिया था। उस निर्देश के क्रम में पुराने लेबर रूम एवं वार्ड को जिरियाट्रिक वार्ड के रूप में तैयार करा दिया गया है। दस बेड के इस वार्ड में बुजुर्ग मरीजों के चिकित्सा की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। शारीरिक रूप से कमजोर, चलने फिरने में असमर्थ, शुगर, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, पैरालिसिस सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्ग मरीजों को भर्ती किया जाएगा। खान-पान का ध्यान भी रखा जाएगा।
डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed