फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Geeta tops 600m race, Kajal tops javelin throw

Kushinagar News: 600 मीटर दौड़ में गीता, भाला क्षेपण में काजल अव्वल

Tue, 18 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Geeta tops 600m race, Kajal tops javelin throw
पडरौना। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को अस्मिता खेलो इंडिया खेल महिला एथलेटिक्स लीग का शुभारम्भ हुआ। इसमें दौड़, भाला क्षेपण, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता खिलाड़ियों को समापन के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश हाकी संघ के उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव शुभम त्रिपाठी, दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट, क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान सबसे पहले हुई अंडर-16 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में प्रथम गीता यादव, द्वितीय दीपीका, तृतीय शालिनी गुप्ता रहीं।
भाला क्षेपण में प्रथम काजल कुमारी, द्वितीय गरिमा सिंह, तृतीय अस्मिता यादव रहीं। गोला क्षेपण में प्रथम सुनंदा यादव, द्वितीय रुची सिंह व तृतीय लवली सिंह रहीं। लंबी कूद में प्रथम विंध्यवासिनी, द्वितीय रानी यादव व तृतीय खुशी रावत रहीं। हाई जम्प में रीतू यादव अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 में 600 मीटर लंबी कूद में प्रथम हर्षिता, द्वितीय स्थान संजीदा खातून तृतीय सत्या गिरी रहीं। ग्रुप बी में प्रथम प्रीति यादव, द्वितीय सुगंधा कुमारी तथा तृतीय आलिया फिरोज रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed