{"_id":"66eb791781f98ebe360bacb4","slug":"gayatri-defeated-rani-in-a-thrilling-contest-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123365-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रोमांचक मुकाबले में गायत्री ने रानी को पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रोमांचक मुकाबले में गायत्री ने रानी को पटकनी
Thu, 19 Sep 2024 06:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
बड़हरा चौराहे पर आयोजित दंगल में महिला पहलवानों का हाथ मिलवाते अतिथि।
फाजिलनगर/बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के बड़हरा चौराहा पर विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर लगने वाले मेला मंगलवार की रात कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम और दंगल का आयोजन किया गया। रोमांचक कुश्ती में गायत्री ने रानी को पटकनी दी। रूट डायवर्जन नहीं होने के कारण बिहार व देवरिया जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दंगल का शुभारंभ देवरिया के पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया। महिला पहलवान गायत्री ने रानी को पटकनी दी। दूसरे जोड़ में महिला पहलवान नेहा ने ज्योति को आसमान दिखाया। इसके अलावा बीस जोड़ी पुरुष पहलवानों ने दांव आजमाए। अखाड़ा नंबर दो के अध्यक्ष मार्कपोलो ने बताया कि मेले के आयोजन में दुकानदारों सहित क्षेत्र के लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान मेला आयोजकों पूर्व ग्राम प्रधान पृथ्वी पाल सिंह, इंद्रजीत सिंह कुशवाहा, प्रमोद सिंह ,जय सिंह ,अमित सिंह, तेज प्रताप सिंह मुन्ना, नन्हे पांडेय, दीनदयाल कुशवाहा, दिलीप बरनवाल आदि मौजूद रहे।