फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gavana's wedding procession arrived at the door, the girl ran away with the jewelery along with her lover.

Kushinagar News: दरवाजे पर आई गवना की बरात, प्रेमी के साथ जेवर लेकर युवती फरार

Tue, 05 Mar 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gavana's wedding procession arrived at the door, the girl ran away with the jewelery along with her lover.
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात गवने की बरात आई थी। आधी रात को युवती घर से गहने और रुपये लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। रात में थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को पूरी बात बताई। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने युवती को भोर में एक मंदिर के पास से ढूंढ निकाला। विदाई में देरी होने के कारण इसकी भनक ससुराल पक्ष से आए लोगों को लग गई। काफी मान-मनव्वल के बाद युवती को विदा कराकर ले गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि युवती का संबंध बगल के एक लड़के से था। युवती शादी में चढ़ाए गए गहने तथा नकदी लेकर रात में ही घर से निकल गई। परिजन उसे खोजने लगे तो घर में नहीं मिली। परिजन रामकोला थाने पहुंचे और पुलिस को अपनी बात बताई। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती को तीन घंटे में ढूंढ निकाला। इसकी जानकारी होने पर वर पक्ष के लोग भी थाने पर पहुंच गए। वर पक्ष के लोगों ने युवती को विदा कराने से मना कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप और युवती पक्ष के लोगों के मान-मनव्वल के बाद युवती की विदाई हुई। इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि युवती लापता हुई थी। उसकी तलाश कर ली गई। वर पक्ष के लोग भी थाने में आए थे। समझाने के बाद युवती को विदा कराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed