फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gas Shortage Aggravates Difficulties During Eid

Kushinagar News: ईद में गैस की किल्लत ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 21 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Gas Shortage Aggravates Difficulties During Eid
पिपरा कनक। ईरान-इस्राइल की लड़ाई की आग लोगों के चूल्हे तक पहुंच गई है। रसोई गैस के अभाव में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि हालात कुछ सामान्य हुए हैं लेकिन परेशानी बरकरार है। इसी बीच नवरात्र शुरू हो गया है और ईद शनिवार को है। ऐसे में हर घर में रसोई गैस के इंतजाम को लेकर चिंता बढ़ना लाजिमी है।क्षेत्र के गांव पिपरा कनक,जोगिया,गगलवा चैनपट्टी,बोदा टोला,मठिया,मीर बिहार,बिहार बुजुर्ग,परसौनी खुर्द गांव की महिलाओं ने बताया कि गैस की किल्लत चल रही है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि दोपहर आते-आते बिना गैस सिलिंडर के ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

00000
ईद को लेकर खास पकवान बनाए जाते हैं, गैस नहीं मिलने के चलते दूसरे विकल्पों से पकवान बनाए जाएंगे। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - हुस्नआरा खातून, निवासी जोगिया
विज्ञापन

00000
गैस नहीं मिल पाई है, इसलिए लकड़ी का प्रबंध किया गया है। उस पर पकवान बनाए जाएंगे। ईद मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -सुफिया सिद्दीकी, पिपरा कनक
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
गैस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। ईद को लेकर चूल्हे पर लकड़ी से पकवान बनाए जाने का प्रबंध कर लिया गया है। -अब्दुल रजाक, पिपरा कनक
00000
ईद को लेकर खुशी है लेकिन रसोई गैस के लिए सुबह से शाम तक लाइन में लगा रहा। इसके बावजूद गैस नहीं मिल सकी है। पकवान बनाने के लिए विकल्प के रूप में चूल्हे तैयार कर लकड़ी से पकवान बनाए जाएंगे। -अली गौहर,पिपरा कनक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed