{"_id":"6635561c66e43d9bcb035854","slug":"gangster-action-against-12-cow-smugglers-of-the-circle-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116336-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सर्किल के 12 गो तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सर्किल के 12 गो तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Sat, 04 May 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। पशु तस्करी में शामिल 12 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शक्रवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। इनमें सर्किल के तरया सुजाज, तमकुहीराज और पटहेरवा थाना क्षेत्र के तस्कर शामिल हैं। इनके खिलाफ पशु तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
एएसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी ने बताया कि तमकुहीराज पुलिस ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के फजिलनगर वार्ड नंबर 15 निवासी वाजिद अली उर्फ़ भोला, देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजर टायर महुअवा निवासी बिट्टू गुप्ता, पश्चिमी चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र के दुनियहवा गांव के दीपू कुशवाहा के तस्कर, तरयासुजान पुलिस ने जमसड़िया के मंजूर अंसारी,रामपुर बंगरा निवासी संजय कुशवाहा, जमसड़िया निवासी शिव चौहान, दनियाड़ी निवासी लालजी चौहान और तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी नीतीश आर्या के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कारवाई की गई है। पटहेरवा पुलिस ने पशु तस्करी के चार आरोपियों थाना क्षेत्र के तरुअनवा निवासी टोला अतरौल निवासी दीपू यादव, कस्तूरबा निवासी वीरेंद्र उर्फ़ चेरा, गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नगवा निवासी रमेश गोंड ,कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह निवासी सुरेंद्र कुशवाहा के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कारवाई की है। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि पशु तस्करी के आरोपियों द्वारा अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों/गैंग के गुर्गों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशु को बिहार और अन्य राज्यों में तस्करी कर रुपये अर्जित कर अपना जीवन यापन करते हैं और संगठित गैंग का संचालन करते हैं।