फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ganga hitting sensitive points

Kushinagar News: संवेदनशील बिंदुओं पर टकरा रही गंडक

Tue, 27 Aug 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 27 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Ganga hitting sensitive points
तमकुहीरोड। गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से नरवाजोत और विरवट कोन्हवलिया समेत अहिरौलीदान तक एपी तटबंध पर कटान का खतरा बरकरार है। सभी ठोकरों व संवेदनशील बिंदुओं पर नदी टकराकर बह रही है। कट एंड वन से कट एंड टू के बीच भी नदी बांध से टकरा रही है। इससे खतरे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर सोमवार को नदी का डिस्चार्ज 1.19 लाख क्यूसेक पर रहा। इससे नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इससे नदी के बैक रोलिंग की संभावना भी बढ़ गई है, जो बांध की सुरक्षा के लिए कभी भी खतरनाक साबित हो सकती है। यही कारण है कि बांध के किनारे बसे नरवाजोत, पिपराघाट, जवही दयाल, मुसहर टोला, विरवट कोन्हवलिया, बांकखास, नोनियापट्टी, बाघाचौर, कचहरी टोला व अहिरौलीदान आदि गांवों के लोग तटबंधों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अभी भी गंडक नदी इन ठोकरों व तटबंधों से टकराती हुई बह रही है और कभी भी कटान की वजह बन सकती है। यही हाल कट एंड वन से कट एंड टू बांध के साथ अन्य संवेदनशील स्थानों पर है। इसके कई छोटे-छोटे ठोकर अभी भी कटान की जद में हैं। गांववालों का कहना है कि तटबंध के कुछ जगहों पर ही इस साल बचाव कार्य कराए गए हैं, लेकिन अधिकांश हिस्सों में कोई कार्य नहीं कराया गया है। नतीजा यह है कि कई जगहों पर आज भी कटान का खतरा बना हुआ है। गांव वालों के अनुसार जब तक सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक इस समस्या से निजात मिलना मुश्किल है। वहीं, कटान के संभावित खतरे को देखते हुए बाढ़ खंड के एसडीओ रमेश यादव, जेई चंद्रप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील यादव, जेई विनोद शर्मा, जेई रामचंद्र प्रसाद आदि लगातार तटबंधों की निगरानी कर रहे हैं। इस संबंध में बाढ़ खंड एसडीओ रमेश यादव ने बताया कि बांध पूरी तरह सुरक्षित है और लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed