फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gang from abroad...running business with the help of local smugglers

Kushinagar News: गैंग परदेस का...स्थानीय तस्करों की संगत से चल रहा धंधा

Fri, 24 Jan 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gang from abroad...running business with the help of local smugglers
पडरौना। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बठिंडा, कुरुक्षेत्र से कुशीनगर के रास्ते दरभंगा, मुजफ्फरपुर आदि शहरों में शराब की तस्करी जा रही है। हर गैंग में स्थानीय तस्करों की सक्रियता है, इसके पुलिस को पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

लग्जरी कारों से हरियाणा निर्मित शराब की बोतलों के साथ हाटा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस ने हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके मोबाइल से कुशीनगर जिले के अलावा आसपास पड़ोसी प्रांत गोपालगंज, सिवान, पश्चिम चंपारण आदि तस्करों के मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनको पुलिस ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा पिछले एक माह में अगर तस्करों की कॉल डिटेल और गिरफ्तारी की बात करें तो लगातार बाहर के तस्करों के साथ स्थानीय, हाईवे के किनारे और सीमावर्ती इलाकों के तस्करों की सक्रियता मिली है। पुलिस नंबर को ट्रेस कर इन तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस गोपनीय तरीके से जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर और दरभंगा तक शराब की तस्करी में गैंग को स्थानीय और आसपास के तस्कर लाइनर का काम करते हैं। इस पूरे खेल में यह लोग जिम्मेदारी लेते हैं कि यह उक्त गैंग को आसानी से सीमा पार करा देंगे। इसमें कुशीनगर जिले के तस्करों के अलावा सीमावर्ती इलाका पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सिवान के तस्करों की सक्रियता देखी गई है। सूत्रों के मुताबिक हाटा कोतवाली की ओर से हरियाणा के तस्करों के गिरफ्तारी के साथ सीडीआर के अनुसार इन तस्करों की कुशीनगर से बिहार तक सक्रियता है। यह दरभंगा और मुजफ्फरपुर तक शराब की खेप पहुंचाने में इनकी मदद लेते हैं। यह पहली घटना नहीं है जब बाहरी तस्करों के साथ स्थानीय तस्करों की मिलीभगत देखी गई है। इससे पहले भी जब अलग-अलग थानों में तस्कर गिरफ्तार होते हैं तो उनके सीडीआर के अनुसार लगातार स्थानीय तस्करों के संपर्क सूत्र मिलते हैं, जिसके बाद पुलिस उन तक पहुंचती है।

पुलिस को नंबर मिलने के बाद गोपनीय जांच शुरू हो गई है। शराब के सिंडिकेट को तोड़ने के लिए पुलिस ने हाईवे स्थित थानों पर जाल बिछा दिया है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब तस्करी के खेल में शामिल आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा है। शराब तस्करों के पास से बरामद मोबाइल से मिले नंबरों की मदद से पहचान किया जा रहा है। कुछ शराब तस्करों को ट्रेस किया गया है। उस पर पुलिस काम कर रही है। हाईवे और बिहार को जोड़ने वाले रास्ते पर पुलिस की नजर है। किसी भी कीमत पर शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed