फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gang duping 6,000 people caught

6,000 लोगों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

Sat, 17 Sep 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gang duping 6,000 people caught
नौकरी के नाम पर विदेश भेजने वाले अभियुक्त गिरफ्तार। - फोटो : KUSHINAGAR
6,000 लोगों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया
विज्ञापन

- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, मुख्य आरोपी सहित छह लोग गिरफ्तार
- एक व्यक्ति से वसूलते थे 60 हजार, अब तक एक करोड़ से अधिक की कर चुके हैं ठगी
पडरौना। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पडरौना कोतवाली व साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से साढ़े तीन लाख रुपये नकद, 27 पासपोर्ट, दो लग्जरी चार पहिया वाहन सहित फर्जी दस्तावेज तैयार करने की सामग्री मिली है। पुलिस का दावा है कि गिरोह करीब छह हजार लोगों से ठगी कर चुका है।
एसपी धवल जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि विदेश भेजने के नाम पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार के समीप एक कार्यालय खोला गया था। इसका संचालक देवरिया जिले का अमजद है। वह दो महीने से कार्यालय नहीं आ रहा था। पीड़ितों ने इसकी शिकायत एसपी से की। आरोप लगाया कि अमजद ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की है। इसलिए वह अपना ऑफिस बंद करके भाग गया है। एसपी ने मामले की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में पुलिस ने शनिवार को पडरौना, तुर्कपट्टी, पटहेरवा, फाजिलनगर में छह लोगों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान अमजद करीम पुत्र स्वर्गीय मो. रज्जा खान निवासी बघौचघाट टोला बजरहा थाना बघौचघाट देवरिया, असरफ पुत्र स्व. खलील निवासी हरपुर बेलही थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, राजेश कुमार शाह पुत्र स्व. दीनानाथ शाह निवासी शीतल चौराहा थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार, सोनू आलम उर्फ शहबाज आलम पुत्र जैनूल निवासी धौरहरा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, आशिक अंसारी पुत्र मुंशी अंसारी निवासी सोहन थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, कलामुद्दीन अंसारी पुत्र अकबर अंसारी निवासी नगर पंचायत कार्यालय के पास फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में पडरौना सदर कोतवाल राज प्रकाश सिंह, साइबर सेल प्रभारी मनोज कुमार पंत, आशुतोष कुमार सिंह, शरद भारती, चंद्रभान वर्मा, विजय चौधरी, अनिल यादव, नेहा यादव, प्रशांत मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह फंसाते थे लोगों को जाल में
एसपी ने बताया कि गिरोह के गुर्गे लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में ऑफिस खोलकर एजेंट बनाते हैं। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सबको जोड़ लेते हैं। फिर विदेश में नौकरी के लिए अलग-अलग पदों के विज्ञापन ग्रुप में भेजते हैं। उस विज्ञापन के जरिए एजेंट अपने-अपने क्षेत्रों से लोगों को विदेश में नामी गिरामी कंपनियों में नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाकर फार्म भरवाते हैं। अपने कार्यालय पर इंटरव्यू के लिए बुलाते हैं। प्रति व्यक्ति 60 हजार रुपये जमा कराकर वीजा दिलाने के नाम पर आवेदक का पासपोर्ट अपने पास रख लेते हैं। फर्जी पत्र देकर उसमें अच्छी सैलरी का जिक्र किया जाता है। झांसे में आकर आवेदक एयर टिकट, मेडिकल फिटनेस व अनुभव सर्टिफिकेट जल्दी बनाने के लिए एजेंट के माध्यम से और पैसा जमा कर देते हैं।

फर्जी मुहर लगाकर कागज उपलब्ध कराते थे
विदेश जाने के लिए गिरोह लोगों को फर्जी तरीके से कागज तैयार कराकर देता है। यदि किसी ने सवाल खड़ा किया तो ओमान में नौकरी करने वाले अमजद के भाई इम्तियाज खान के माध्यम से ओमान का टूरिस्टर वीजा (अवधि 30 दिवस) मंगवाकर उस व्यक्ति को विदेश भेज देते हैं। बाद में विदेश गए व्यक्ति को पता लगता है कि उसके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed