फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandharva became the president and Mumtaz became the minister of Sangrah Amin Sangh

Kushinagar News: गंधर्व अध्यक्ष और मुमताज बने संग्रह अमीन संघ के मंत्री

Mon, 14 Apr 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gandharva became the president and Mumtaz became the minister of Sangrah Amin Sangh
कसया। तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की जनपदीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें कसया तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें गंधर्व उपाध्याय तहसील अध्यक्ष व मुमताज अंसारी तहसील मंत्री सर्वसम्मति से चुने गए। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दुबे ने सांगठनिक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि हक और सम्मान के लिए हमें आगे आकर पूरी ईमानदारी से काम करना होगा। अध्यक्ष और मंत्री के अलावा रामाशीष प्रसाद उपाध्यक्ष और मनोज कुमार राव संगठन मंत्री, प्रभात यादव कोषाध्यक्ष और मेराज अहमद आडिटर चुने गए। संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत पदाधिकारियों को बधाई दी। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्धता जताई। संचालन जिला मंत्री रमेश प्रसाद ने की। जिला ऑडिटर अमरनाथ द्विवेदी, बलवंत प्रसाद, नथुनी प्रसाद, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed