{"_id":"576c28f94f1c1bd432b4815d","slug":"gandak-water-outdoors","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडक का पानी सड़क पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंडक का पानी सड़क पर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
गंडक का पानी सड़क पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराघाट में पिछले साल आयी बाढ़ में गंडक के कटान से प्रभावित सड़क पर मिट्टी भराई का कार्य अभी चल ही रहा था कि गांव जाने वाली दूसरी सड़क पर भी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण पानी भर गया है। इससे गांव के लोगों को आने जाने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गंडक की बाढ़ में पिछले साल पिपराघाट गांव जाने वाली दोनों सड़कें कटान में बह गई थीं। इसी के साथ तवकोला टोला, दहारी टोला, भंगी टोला, नरवॉजोत सहित कई गांवों का सम्पर्क सड़क मार्ग से कट गया था और खेतों के मेड़ के सहारे लोग अपने घरों तक आ रहे थे। उसके बाद गांव के लोगों ने खेतों के बीच से एक नई कच्ची सड़क का निर्माण कर लिया और उसका इस्तेमाल आने जाने के लिए करना शुरू कर दिया था। चूंकि शासन स्तर से जारी 42.53 करोड़ की लागत से पिपराघाट में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
इसके तहत मिट्टी भराई का कार्य अभी चल ही रहा है कि इस बीच गंडक नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से पुरानी सड़क पर पानी भर गया है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होने लगी है। लोगों का कहना है कि नई सड़क पर दिन भर मिट्टी गिराए जाने और बोल्डर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे इस मार्ग से आना जाना खतरे से खाली नहीं है, इसके बावजूद पुरानी सड़क पर पानी भर जाने के कारण उन्हे जोखिम उठाकर नई सड़क से ही आना जाना पड़ रहा है। श्रीकान्त सिंह, रमायन राय, हरिहर यादव, नत्थू ठाकुर आदि ने निर्माणाधीन नई सड़क का कार्य जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही गांव वालों ने दूसरी सड़क की मरम्मत का कार्य भी कराने की मांग भी की है। ग्राम प्रधान विद्यासागर सिंह का कहना है कि सड़क को चालू हालत में रखने के उद्देश्य से उस पर ईट के टुकड़े भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ताकि लोगों को आने जाने में ज्यादा परेशानी न हो।