फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak flowing 50 cm above the warning point, sand residents' breathing stopped

Kushinagar News: चेतावनी बिंदु से 50 सेमी ऊपर बह रही गंडक, रेतावासियों की सांसें अटकीं

Wed, 21 Aug 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Gandak flowing 50 cm above the warning point, sand residents' breathing stopped
खड्डा। नेपाल में बारिश से मंगलवार को डिस्चार्ज बढ़ गया। खड्डा के भैंसहा गेज पर गंडक नदी चेतावनी बिंदु से 50 सेमी ऊपर बह रही है। इससे रेता क्षेत्र में बसे गांवों के लोगों की सांसें अटक गई हैं। रेतावासियों का कहना है कि फिलहाल इतने पानी से उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन अगर इसी तरह डिस्चार्ज बढ़ता रहा तो फिर बाढ़ की चपेट में वह आ जाएंगे।
विज्ञापन

नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र पोखरा में हो रही बारिश के कारण वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने के बाद मंगलवार की दोपहर 1 लाख 72 हजार क्यूसेक पानी नदी में डिस्चार्ज किया गया। दोपहर बाद गंडक चेतावनी बिंदु को पार गई और चेतावनी बिंदु से 50 सेमी ऊपर बहने लगी। जलस्तर में वृद्धि होने के बाद छितौनी तटबंध पर मामूली दबाव बना हुआ है। हालांकि इतने जलस्तर के वृद्धि से बाढ़ की संभावना नहीं है। वहीं, जलस्तर में वृद्धि होने की जानकारी के बाद शाहपुर, महदेवा, विंध्याचलपुर, हरिहरपुर, मरिचहवा और शिवपुर गांव के लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं। उनका कहना है कि फिलहाल तो उनके लिए कोई दिक्कत की बात नहीं है। लेकिन, अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो वह इस साल दूसरी बार बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed