{"_id":"693c6f7658d1e95aca07f357","slug":"from-today-the-gorakhpur-patliputra-express-will-run-five-days-a-week-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-150598-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज से सप्ताह में पांच दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज से सप्ताह में पांच दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
Sat, 13 Dec 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से कोहरे और परिचालन में आने वाली दिक्कतों को लेकर कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर नियमित चलने वाली 15079/15080 गोरखपुर-पाटिलपुत्र ट्रेन का फेरा 15 फरवरी तक सात दिन से घटा कर तीन दिन कर दिया गया था। अब इसमें बदलाव कर यह ट्रेन 13 दिसंबर से सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी। यात्रियों का कहना है कि यह ट्रेन बिहार की राजधानी तक की यात्रा के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। इसका फेरा बढ़ाने से यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से दिसंबर से फरवरी के बीच पड़ने वाले कोहरे व परिचालन में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए गोरखपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को जहां एक दिसंबर से 15 फरवरी तक लिए निरस्त कर दिया है, वहीं कई ट्रेनों का फेरा भी घटा दिया गया है। इसका असर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर भी पड़ रहा था।
इसके चलते कप्तानगंज-थावे मार्ग पर नियमित चलने वाली 15079/ 15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र ट्रेन का फेरा भी कम हो गया था और ट्रेन पहली दिसंबर से सप्ताह में सात दिन की जगह मात्र तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को ही चलाई जा रही थी। सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निरस्त रह रही थी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी थी। रेल प्रशासन ने इस ट्रेन का फेरा बढ़ाये जाने की घोषणा कर दी है। अब यह ट्रेन 13 दिसंबर शनिवार से सप्ताह में पांच दिन शनिवार, रविवार, सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह में गोरखपुर से पाटलीपुत्र के लिए और रात में पाटली पुत्र से गोरखपुर के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को निरस्त रहेगी।