फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   From today's Board exam, the challenge will be to stop copying at infamous centers

बोर्ड परीक्षा आज से, नकल रोकने की होगी चुनौती

Tue, 06 Feb 2018 12:06 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 06 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
From today's Board exam, the challenge will be to stop copying at infamous centers
तैयारी - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। मंगलवार को जिले के 150 सेंटरों पर यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। सवा लाख परीक्षार्थियों वाले इस जनपद में 15 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं, जहां नकल रोकने के लिए स्पेशल मजिस्ट्रेट तैैनात किए गए हैं। इनमें से छह सेंटर अति संवेदनशील और नौ सेंटर संवेदनशील हैं। इनके अलावा 25 से अधिक सेंटर ऐसे हैं जिन्हें किसी श्रेणी में तो प्रशासन ने नामित नहीं किया है लेकिन वे इस जिले तो क्या पड़ोस के दूसरे जनपदों में भी नकल के लिए बदनाम हैं।
विज्ञापन


जिले में 16 राजकीय व 55 वित्तपोषित समेत कुल 293 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से इस बार 150 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 72776 और इंटर के कुल 49112 परीक्षार्थी हैं। नकल रोकने के लिए इस बार प्रशासन ने उन्हीं कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने की नीति बनाई थी जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हो। हालांकि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कई ऐसे कॉलेजों को भी सेंटर बनाया था जहां बहुत दबाव के बाद जाकर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए छह सचल दल बनाया गया है। जिले के सभी एसडीएम अपने तहसील क्षेत्र के सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाये गए हैं। इसके अलावा सात जोनल मजिस्ट्रेट और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा संबंधित जानकारी आदान-प्रदान करने और विषम परिस्थित से निपटने के डीआईओएस कार्यालय में 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूप की स्थापना की गई है। परंतु यह सारी कवायद के बाद भी नकल रोकना आसान नहीं लग रहा। शिक्षा माफियाओं ने मनमाफिक व्यवस्था के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के लिए पूरा जोर लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed