फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Friends suspected in son's murder, five detained

Kushinagar News: बेटे की हत्या में दोस्तों पर शक, पांच हिरासत में

Mon, 24 Jun 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Friends suspected in son's murder, five detained
गुलरिहा (गोरखपुर)। 26वीं वाहिनी पीएसी में दीवान दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने बेटे नवीन की हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया है। उन्होंने रविवार शाम शाहपुर थाने बेटे के पांच दोस्तों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस चार-पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाने के कुइंदी बुजुर्ग निवासी दिनेश चंद्र त्रिपाठी के बेटे नवीन त्रिपाठी (25) का शव शनिवार को शाहपुर इलाके के गोड़धोइया नाले में उतराया मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। शव चार दिन पुराना होने की वजह से शरीर सड़ चुका था। इसलिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है, ताकि बारीकी से जांच हो सके।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिता ने 21 जून को शाहपुर थाने में बेटे नवीन के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दूसरे ही दिन 22 जून को नवीन का शव गोड़धोइया नाले में मिला, जिसकी पहचान पिता ने की थी। रविवार को दो डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का आरोप, पार्टी के दौरान की गई बेटे की हत्या
पिता ने तहरीर देकर बताया कि नवीन की एक सप्ताह पहले महराजगंज जिले में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी लगी थी। पिता ने बताया की 18 जून को नवीन अपने दोस्त के घर हरसेवकपुर नंबर दो में रुका था। 19 जून को एक दोस्त के घर सभी दोस्तों के साथ नवीन ने पार्टी की थी। पिता का आरोप है कि पार्टी के दौरान ही बेटे की हत्या की गई है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। शनिवार शाम 6:30 बजे पादरी बाजार पुलिस चौकी से बेटे का शव मिलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed