{"_id":"69863807bed7ef2ba80d05b7","slug":"four-year-old-girl-injured-in-monkey-attack-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-154248-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंदर के हमले में चार वर्षीय बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंदर के हमले में चार वर्षीय बच्ची घायल
Sat, 07 Feb 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
घायल पीहू
कसया में घर के बाहर खेलते समय किया हमला, सीएचसी में इलाज
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र में बंदरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोरखपुर मार्ग स्थित बिजली घर के बगल में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची पर लाल बंदर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।
जानकारी के अनुसार नगर के बिजली घर के समीप रहने वाली पीहू (4) पुत्री बाल्मीकि अपने घर के दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक लाल बंदर वहां पहुंचा और बच्ची पर हमला कर उसे काट लिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह बच्ची को बंदर से छुड़ाया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। नगरवासियों ने प्रशासन से बंदरों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, क्योंकि आए दिन हो रही घटनाओं से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में वन रेंजर कसया ने बताया कि बंदर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही अभियान चलाकर बंदर को पकड़ लिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।