फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four vehicles, including a bus operating without a permit, were seized.

Kushinagar News: बिना परमिट के संचालित बस समेत चार वाहन सीज

Thu, 13 Nov 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles, including a bus operating without a permit, were seized.
पडरौना। परिवहन, पुलिस और यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान बुधवार को बिना हाई स्कियोरिटी नंबर प्लेट के संचालित वाहनों की सघन अभियान चलाकर जांच की गई। इस दौरान कुल 44 वाहनों की जांच की गई, जिसमें बिना परमिट के संचालित एक बस समेत टैक्स बकाया होने पर चार वाहनों को सीज कर उसे थाने में सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि संयुक्त अभियान बुधवार को कुल 44 वाहनों की जांच की गई। इसमें टैक्स बकाया समेत अन्य कमियों मिलने पर 32 वाहनों को चालान कर उनसे 2.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कसया रोडवेज बस स्टेशन के पास रोडवेज की कलर में रंगी एक प्राइवेट सवारी भरते मिली।
विज्ञापन

इसका टैक्स बकाया होने के साथ बिना परमिट के संचालित हो रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए सीज कर उसे कसया थाने को सुपुर्द कर दिया गया। इसी तरह करीब एक वर्ष का टैक्स बकाया होने पर एक डीसीएम और दो ट्रैक्टर को सीज कर उसे कसया और पटहेरवा थाने को सुपुर्द कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि इस अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा संबंधि नियमों जैसे सीट बेल्ट, हेल्मेट, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित मिलने पर छह वाहनों पर कार्रवाई कर उसे ई-चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed