फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   four teachers terminated in fake certificate

कुशीनगर में फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे चार शिक्षकों की सेवा समाप्त

Thu, 13 Feb 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
four teachers terminated in fake certificate
कुशीनगर में फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे चार शिक्षकों की सेवा समाप्त
विज्ञापन

पडरौना। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात चार शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई संबंधित शिक्षकों के सर्टिफिकेट फर्जी होने और उनके स्कूलों से लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण की गई है। पिछले महीने ही इन चारों शिक्षकों को बीएसए की तरफ से नोटिस भेजा गया था। इसके अलावा विज्ञापन प्रकाशित करके भी इन्हें उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की सूचना दी गई थी, लेकिन चारों में से किसी ने न तो अपना स्पष्टीकरण दिया और न ही स्कूल ही पहुंचे। बीएसए ने चारों के खिलाफ एफआईआर कराने का भी आदेश दिया है।

बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि मोतीचक ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा पर तैनात चंद्रभूषण त्रिपाठी व लखिमा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात पूनम पांडेय, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के विशुनपुर विजयपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर तैनात विरेंद्र कुमार और कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र के मधवलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात संजय कुमार लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। इनके सर्टिफिकेट भी संदिग्ध थे। इसकी जानकारी होने पर चारों शिक्षकों को निलंबित करते हुए विभाग की तरफ से कई बार नोटिस देकर जवाब मांगा गया। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी निलंबित शिक्षकों की तरफ से विभाग के किसी भी पत्र का जवाब भी नहीं दिया गया। इसके बाद चारों शिक्षकों की सेवा समाप्त करते हुए इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया गया। इन शिक्षकों को दिए गए वेतन, एरियर आदि की भी रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed