फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four new buses joined the Roadways fleet

Kushinagar News: राेडवेज के बेड़े में शामिल हुईं चार नई बसें

Thu, 20 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four new buses joined the Roadways fleet
पडरौना। यात्रियों की सुविधाओं के लिए पडरौना डिपो में चार नई बसें आई हैं। इन बसों के आने के बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे यात्रियों को लोकल रूटों के अलावा लंबी दूरी की यात्रा करने में सहूलियत होगी। पडरौना डिपो में अभी तक केवल निगम की 25 बसें ही संचालित की जा रही थीं। इन बसों को जिले की लोकल रूटों के अलावा देवरिया, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली तक संचालित हो रही थीं। शासन के निर्देश पर परिवहन निगम ने चार नई 52 सीटर बसें डिपो को उपलब्ध करा दी हैं। यह बसें डिपो परिसर में पहुंच चुंकी है। अब इन्हें संचालित करने के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। टैक्स अदायगी के लिए फास्टैग लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि डिपो को मिली सभी बसें बीएस सिक्स मॉडल की है। यह प्रदूषण मुक्त होती हैं।
सेंसर युक्त इन बसों में लगे पैनिक बटन परिवहन निगम व पुलिस मुख्यालय से जुड़े होते हैं। इससे इनकी लोकेशन लगातार बनी रहती है। उन्होंने बताया कि बिहार का सीमावर्ती जिला कुशीनगर का पडरौना मुख्यालय है। इसकी वजह से यहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इन बसों के आने डिपो में बसों की संख्या अब 29 हो गई है। इसके संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed