फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four interstate cyber thugs arrested, Rs 54 thousand recovered

Kushinagar News: चार अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 54 हजार रुपये बरामद

Sat, 13 Jan 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Four interstate cyber thugs arrested, Rs 54 thousand recovered
साइबर ठगी की घटना खुलासा करते एसपी धवल जायसवाल।
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। ये सभी बिहार प्रांत के अलग-अलग जनपदों के निवासी हैं। इनके पास से काफी मात्रा में फर्जी एटीएम कार्ड, सिम व फर्जी आधार कार्ड, बिना नाम की पासबुक, मुहरें तथा अपराध में प्रयुक्त मोबाइल व एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। ये लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये गायब करते थे। इनके अलावा महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब करना भी इनका काम था। इनके पास से साइबर ठगी के 54 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पडरौना के कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला और साइबर सेल प्रभारी मनोज कुमार पंत की टीम ने सीओ सदर अभिषेक कुमार अजेय के नेतृत्व में साइबर ठगी के एक गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के सदस्यों को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के परसौनी नहर पुल से गिरफ्तार किया। इनमें सूरज कुमार सिंह बिहार प्रांत के छपरा जिले के थाना मुफस्सिल गांव दहियहवा टोला नार्थ का निवासी है। धीरज कुमार दहियहवा टोला, मुंशीपल चौक, थाना नगर, जिला छपरा, राज्य बिहार, सूरज कुमार दहियवा टोला नार्थ, थाना नगर, जनपद छपरा, राज्य बिहार और रोहित कुमार, ग्राम नवाजी टोला, थाना मुफस्सिल, जनपद छपरा, राज्य बिहार का निवासी है। इनके कब्जे से पुलिस ने भोले-भाले व्यक्तियों के खातों का प्रयोग कर अर्जित किए गए 54 हजार रुपये नकद, 56 फर्जी/चोरी के एटीएम कार्ड, फर्जी 115 सिमकार्ड, 28 आधार कार्ड, 12 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन, आठ फर्जी मुहरें, एक फर्जी आरसी पेपर बरामद किया है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

00000
ऐसे करते थे अपराध-
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में इन अभियुक्तों ने अपने अपराध के तौर तरीकाें के बारे में बताया। ये लोग जिस जिले में प्रवेश करते हैं, उसी जिले की प्रतिरूपित/कूटरचित रजिस्ट्रेशन नंबर अपनी चार पहिया कार में लगा देते हैं। उसी रजिस्ट्रेशन नंबर की कूटरचित आरसी भी अपने बचाव में तथा चेकिंग में बचने के लिए उपयोग करते हैं। यह आपराधिक कृत्य इसलिए भी करते हैं कि एटीएम मशीनों में जनता के भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए उसी कंपनी का एटीएम बदलकर उसका पैसा उड़ा देते हैं। सीसीटीवी कैमरे में किसी दूसरे जनपद में ऐसा धोखाधड़ी साइबर अपराध करते समय इनकी गाड़ी के नंबरों की पुनरावृत्ति न हो, इसका पूर्ण इंतजाम कर लेते हैं। इनके पास भारी मात्रा में फर्जी एटीएम कार्ड, फर्जी सिम तथा आधार कार्ड था। कुशीनगर के भिन्न भिन्न थाना क्षेत्रों से लोगों के धोखाधड़ी से उसी कंपनी का एटीएम बदलकर कार से दूर के एटीएम पर जाकर वहां से पैसे खाते से गायब कर देते थे। इतना ही नहीं ये लोग काॅलोनियों के आस-पास टहलने वाली औरतों को एकांत में पाकर उनसे जेवरों की टप्पेबाजी और गले की चेन आदि धोखे में लेकर हड़प कर लेते थे। इनके खिलाफ जनपद के सेवरही, जटहां बाजार, रवींद्रनगर धूस और पडरौना कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed