{"_id":"664a554ab6f220ebe4021f87","slug":"four-injured-in-collision-between-bike-and-auto-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117072-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक और ऑटो की टक्कर में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक और ऑटो की टक्कर में चार घायल
Mon, 20 May 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज-सेवरही मार्ग स्थित इमिलिया गांव के पास रविवार रात करीब सात बजे बाइक और ऑटो में टक्कर हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को सीएससी तमकुहीराज पहुंचाया। डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बिहार के पांडेय पट्टी निवासी अलोक शर्मा (18) और विशाल शर्मा (18) बाइक से सेवरही की ओर जा रहे थे। इमिलिया गांव के पास सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। बाइक सवार और ऑटो में बैठे बिहार के बेतिया श्रीनगर निवासी राजेश कुमार (18) और भूषण कुमार (15 ) घायल हो गए। ऑटो में बैठे शेष चार सवारी सुरक्षित बच गए। मौजूद लोगों ने मदद से चारों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल भूषण कुमार (15) और विशाल शर्मा 18 को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।