फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four Died Due to Falling in Toilet Tank in Kushinagar

सेप्टिक टैंक हादसा: जान जोखिम में डाल मौत के कुएं में कूद गया प्रमोद, एक साथी की बची जान, चार ने तोड़ा दम

Mon, 29 May 2023 05:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 May 2023 05:56 PM IST
सार

कुशनीगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बहोरा रामनगर गांव के खपरधिक्का टोला में जैसे ही चार लोगों के मौत की सूचना मिली, लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। टैंक में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए गांव के एक युवक प्रमोद साहनी ने हिम्मत दिखाई।

विज्ञापन
Four Died Due to Falling in Toilet Tank in Kushinagar
कुशीनगर सेप्टिक टैंक हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर में रविवार सुबह करीब दस बजे सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान गैस की चपेट में आने से उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में गांव के प्रमोद साहनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लोगों ने उनकी बहादुरी की प्रशंसा की।

विज्ञापन


इस गांव में शौचालय के सेप्टिक टैंक में नंदू कुशवाहा, नितेश कुशवाहा, आनंद और दिनेश की मौत हो गई, जबकि राजकुमार कुशवाहा टैंक में ही गिरकर चिल्ला रहा था। तुर्की में पानी के जहाज पर काम करने वाले प्रमोद सैनी मौके पर पहुंचकर अपनी परवाह किए बिना सभी को बाहर निकाले।
विज्ञापन


बताया जा रहा है पांचों को टैंक से बाहर निकालते समय प्रमोद साहनी को कई बार उल्टी भी हुई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोकी और सबको बाहर निकाले। बाद में अपना इलाज कराए। अब वह ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि घटना से पहले एक के बाद एक पांच लोग टंकी में समा गए, लेकिन वापस नहीं आए। इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सब लोग एक-दूसरे की ओर देख रहे थे, लेकिन उसके बाद किसी को कुछ नहीं सूझ रहा था। भीड़ में से निकलकर गांव का ही प्रमोद साहनी पहुंचा। वह हिम्मत दिखाते हुए रस्सी के सहारे खुद टैंक में उतर गया।


 

 पंपिंगसेट से खाली कराया टैंक

Four Died Due to Falling in Toilet Tank in Kushinagar
प्रमोद साहनी। - फोटो : अमर उजाला।

उसने अपनी जान की परवाह किए बिना एक-एक कर सभी को टैंक से बाहर निकाला। इसी दौरान लोगों ने शौचालय टैंक को साफ करने वाली सेप्टिक टैंक मशीन बुला ली। लेकिन वहां तक जाने के लिए पाइप छोटा था। फिर पंपिंगसेट से खेतों की सिंचाई करने वाला पाइप मंगाया गया और उससे टैंक को खाली कराया गया। ताकि यदि कोई और उसमें फंसा हो तो बाहर निकाल लिया जाए।

इसके बाद पुलिस के डायल 112 वाहन से पांचों को कोटवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने नंदू कुशवाहा, उसके पुत्र नितेश कुशवाहा, पट्टीदार दिनेश कुशवाहा और आनंद को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां मौजूद सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल इलाज शुरू कराया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed