फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four-day-old girl dies, abandoned by family members

Kushinagar News: चार दिन की बच्ची की मौत, लावारिस हाल में छोड़ गए परिजन

Mon, 11 Dec 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four-day-old girl dies, abandoned by family members
पडरौना। रविवार को जिला अस्पताल में नवजात का इलाज कराने आए परिजनों ने बच्ची की मौत के बाद उसे लावारिस हालत में वार्ड में ही छोड़ कर चले गए। इसके बारे में अस्पताल प्रशासन के पास भी कोई जानकारी नही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तरयासुजान थानाक्षेत्र के बाडरपुर गांव निवासी सुभाष प्रसाद पत्नी के साथ चार दिन की पुत्री प्रियंका को गंभीर हालत में लेकर रविवार की भोर में जिला अस्पताल आए थे। बच्ची का इलाज एसएनसीयू वार्ड में चल रहा था। कुछ ही घंटों के बाद बच्ची की मौत हो गई। जिला अस्पताल के रिकॉर्ड में परिजन मृत बच्ची का नाम प्रियंका दर्ज कराए थे। उसकी मौत के बाद पिता सुभाष प्रसाद समेत अन्य परिजन बच्ची के शव को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद बता रहा था। जिला अस्पताल में तैनात डाॅ. विजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। रवींद्र नगर के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जिला अस्पताल से सुभाष प्रसाद की आईडी नहीं उपलब्ध हो पा रही है। फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद होने की वजह से बात नहीं हो पा रही है। थानाध्यक्ष तरयासुजान को मामले से अवगत कराया गया है। सत्यापन के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed