फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four cattle stolen in a single night, investigation ordered.

Kushinagar News: एक ही रात चार गोवंश की चोरी, जांच के निर्देश

Sat, 27 Dec 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four cattle stolen in a single night, investigation ordered.
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में एक ही रात चार लोगों के यहां से चार गायों की चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना बीते बुधवार की रात की बताई जा रही है। इसमें एक व्यक्ति ने पहले घटना की सूचना डॉयल-112 पुलिस को दी, मौके पर आई पुलिस ने छानबीन में जुटी रही। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होता देख पीड़ितों ने एसपी से इसकी शिकायत दर्ज कराई तो उन्होंने जांच के लिए सीओ तमकुहीराज व स्वॉट टीम को निर्देशित किया। विशुनपुरा क्षेत्र के बतरौली गांव निवासी चंद्रशेखर पासवान, बतरौली धुरखड़वा के मोहन पाल , मिश्रौली गांव के रंजीत प्रसाद और अमही गांव के रमाशंकर गुप्ता के गोशाला में बंधी इनके यहां से एक-एक गायों की चोरी होने की घटना हुई है। उन्होंने एसपी से इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी केशव कुमार ने जांच करने के लिए सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed