{"_id":"65f899b92783a2a0be06c024","slug":"four-cars-stolen-by-breaking-into-a-closed-cold-storage-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114338-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंद पड़े शीतगृह में सेंध काटकर चार मोटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंद पड़े शीतगृह में सेंध काटकर चार मोटर चोरी
Tue, 19 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित राजकीय आलू प्रक्षेत्र परिसर में वर्षों से बंद पड़े शीतगृह की दीवार में सेंध काटकर चोर चार विद्युत मोटर और अन्य मशीनरी का सामान उठा ले गए। प्रक्षेत्र के प्रभारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
राजकीय आलू प्रक्षेत्र कसया (बरवां फार्म) के प्रभारी विपिन उपाध्याय ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया है कि बंद पड़े शीतगृह में चोरी की घटना हुई है। इसकी जानकारी सोमवार की सुबह हुई, जब फार्म पर तैनात चौकीदार सुभाष मेन गेट पर पहुंचा, जहां उसे फार्म के मुख्य गेट में लगा ताला टूटा पड़ा मिला। उसने घटना की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात की। तहरीर में बताया है कि बंद पड़े शीतगृह में चोर दीवार काटकर प्रवेश किए है। अंदर लगे चार विद्युत मोटर कुछ मशीनरी का सामना उठा ले गए हैं। उन्होंने बताया है इससे पूर्व भी 24 जून 2023 को भी घटना हुई थी। जिसमें 30 जून 2023 को थाने में तहरीर दी गई थी। इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। मामले जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।