{"_id":"624b21457583a737464006d5","slug":"found-dightnity-kushinagar-news-gkp432187240","type":"story","status":"publish","title_hn":"18वें बलिदान दिवस पर शहीद के परिवार को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18वें बलिदान दिवस पर शहीद के परिवार को मिला सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18वें बलिदान दिवस पर शहीद के परिवार को मिला सम्मान
- प्रधानमंत्री के निर्देश पर सैन्य अधिकारियों ने भेंट की वार मेमोरियल प्रतिकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। 18 वर्ष पूर्व 16 अगस्त, 2004 को 199 फील्ड रेजिमेंट के शहीद सैनिक अतुल कुमार शाही के परिजनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सोमवार को सैन्य अधिकारियों ने वार मेमोरियल प्रतिकृति भेंट की। अतुल की जम्मू कश्मीर के 5685 पोस्ट पर तैनाती के दौरान बैटल कैजुअल्टी हुई थी। उपहार मिलने पर शहीद की मां प्रभावती देवी व पिता तहसीलदार शाही समेत उपस्थित परिजनों व लोगों की आंखें नम हो गईं। शहीद की अमरता व भारत माता के जय के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
अतुल कुमार शाही कुशीनगर जिले के हाटा तहसील के गांव पड़री के निवासी थे। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर उनके आवास व शहीद स्मारक स्थल पर वीर नारी समारोह का भी आयोजन हुआ। 50वीं यूपी बटालियन एनसीसी के नायब सूबेदार दिलीप जाधव ने स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों की वीरता व बलिदान को याद करना और उनके व परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है।
इस दौरान हवलदार मान सिंह, एएनओ ओमप्रकाश के अलावा कैडेट्स नीरज कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गौंड़, वीरेंद्र निषाद, अमरनाथ यादव, मुन्ना कुशवाहा, शहीद के बड़े भाई कृपाशंकर शाही, आदित्य कुमार शाही, भाभी कुमुद शाही, रीना शाही, भतीजा मयंक शाही, हर्षवीर शाही, भतीजी शिवालिका शाही, हर्षिता शाही आदि मौजूद रहीं।