फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three people, including two teenagers, injured in collision between two bikes

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में दो किशोर सहित तीन घायल

Mon, 19 Oct 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Three people, including two teenagers, injured in collision between two bikes
पकवा इनार। कसया थाना क्षेत्र के हेतिमपुर-गोबरही मार्ग पर रविवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में दो किशोर सहित तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से कसया सीएचसी भिजवाया। दो घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के महुई बुजुर्ग निवासी सूर्या गोंड (16) व अंकुश कुमार (17) किसी काम से रविवार की शाम हेतिमपुर की तरफ जा रहे थे। अभी वे आश्रम पद्धति विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि हेतिमपुर की तरफ आ रहे एक बाइक से आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार सूर्या व अंकुश सहित अन्य युवक घायल हो गए। आसपास के लोग जब तक घटना स्थल पर पहुंचते तब तक हल्की चोट लगने की वजह से दूसरा बाइक सवार वहां से भाग गया। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस एंबुलेंस से घायल सूर्या और अंकुश को कसया सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed