{"_id":"6ad533937a3b7a89ed0993ad","slug":"seven-athletes-from-the-district-will-participate-in-the-state-level-athletics-competition-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170470-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जिले के सात खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जिले के सात खिलाड़ी
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता
पडरौना। मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले के सात खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। अब ये खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने के लक्ष्य के साथ खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं।
उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा साबित की। इसके आधार पर उनका चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों में उत्साह है। प्रशिक्षक खिलाड़ियों की कमजोरियों को दूर करने के साथ ही उनकी क्षमता के अनुसार अभ्यास करा रहे हैं। अभ्यास के दौरान खिलाड़ी अपनी तकनीक, गति और शारीरिक क्षमता को निखारने पर जोर दे रहे हैं।
100 मीटर दौड़ में अभिषेक मद्धेशिया, 400 मीटर दौड़ में रवि गिरी, 3000 मीटर में जैद मोहम्मद व राजन गोंड़ और 1500 मीटर में गजेंद्र प्रदेश स्तीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसी तरह भाला फेंक में शिंटू कुमार चौधरी व संदीप यादव चयनित हुए हैं।