फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two women arrested for snatching a chain through a sleight-of-hand trick

Kushinagar News: टप्पेबाजी कर चेन चुराने में दो महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested for snatching a chain through a sleight-of-hand trick
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

कुशीनगर की दोनों आरोपी नवरात्र में महिलाओं को बना रही थीं निशाना


बांदा। शहर कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचिंग और टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने की आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का 5.910 ग्राम सोने का आभूषण और लगभग साढ़े तीन हजार रुपये मिले हैं। दोनों नवरात्र में मंदिरों और बाजार में महिलाओं को निशाना बनाने की फिराक में थीं।

सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर को गंगानगर निवासी सतरूपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 12 अक्तूबर को ई रिक्शे से बैठकर जा रही थीं। इसी बीच दो महिलाओं ने उनका ध्यान भटकाकर गले से चेन चोरी कर ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से छोटा बाईपास स्थित शेखर की बगिया के पास से कुशीनगर के थाना कप्तानगंज के भटवलिया निवासी मालती उर्फ मंती और बिंदु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चोरी, टप्पेबाजी, चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देती हैं। उनके पास से चोरी का माल तथा तीन हजार 770 रुपये नकद बरामद हुए। कोतवाल बलराम सिंह, एसआई सोनू त्यागी, आकाश शुक्ला, महिला एसआई रश्मि सिंह आदि टीम में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed