फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former MLA passes away, funeral today

Kushinagar News: पूर्व विधायक का निधन, अंतिम संस्कार आज

Thu, 07 May 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Former MLA passes away, funeral today
पडरौना। कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे डॉ. बीके मिश्र (बृजकिशोर मिश्र ) का बुधवार दोपहर निधन हो गया। खबर मिलते ही उनके समर्थक और राजनीति से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाने के लिए लोग उनके घर पहुंचे गए। शहर के राजनीतिक लोगों ने उनके निधन को स्वच्छ राजनीति के एक स्तंभ की क्षति बताया। नके पुत्र राजेश मिश्र ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे खिरकिया घाट पर होगा।
विज्ञापन

डॉ. बीके मिश्र भारतीय कांग्रेस की टिकट पर 1980 में सपा के कद्दावर नेता बालेश्वर यादव को हराकर पडरौना सदर से विधायक चुने गए थे। उनका कार्यकाल 1985 तक रहा। वर्ष 1985 में उन्होंने दूबारा चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए। उनकी ईमानदार क्षवि होने के चलते पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उनसे बहुत लगाव था। सांसद विजय कुमार दूबे, राज्यसभा सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल, विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, सदर ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, मनोज सिंह, मोहन चौहान, पप्पू पांडेय, ओम प्रकाश द्विवेदी, अशोक शुक्ला आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed